खेलों से व्यक्ति का होता है शारीरिक और मानसिक विकास - डॉक्टर कौशल वर्मा,
लखीमपुर खीरी Jun 29, 2026 at 06:45 PM , 44गोला गोकर्णनाथ खीरी, अहमदनगर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे गोला नगर में स्थित सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक, समाजसेवी एवं जाने माने भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनमें जोश भरते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डॉक्टर नें बैटिंग कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से हमें आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश मिलता है। खेलों से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है।खेल मैदान में आठवें दिन अहमदनगर मास्टर इलेवन एवं भल्लिया बुजुर्ग की टीमों ने सात ओवर का मैच खेला।
अहमदनगर मास्टर इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग की जिसमें सात ओवर में ही सारे प्लेयर आउट हो गए। जिसमें टीम 45 रन ही बना पाई।वहीं भल्लिया बुजुर्ग ने पांच ओवर में में ही निर्धारित लक्ष्य से अधिक रन बनाकर जीत हासिल की है। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, जगदीश वर्मा,आनंद वर्मा के अलावा आयोजन कमेटी के हर्षित मिश्रा,
वाजिद अली,साहिल,
शोयब,सफ़ी अहमद समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments