* **मदरसे में 13 वर्षीय छात्र की पिटाई का आरोप, घायल बच्चे की शिकायत पर मौलवी पुलिस हिरासत में**
लखीमपुर खीरी Jun 29, 2026 at 04:22 PM , 1**खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)।** मदरसे में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय छात्र की कथित रूप से पिटाई कर घायल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलवी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, खीरी टाउन के मोहल्ला शेखसराय स्थित कच्ची मस्जिद के मदरसे में ग्राम रामापुर निवासी अल फहद (13) पढ़ाई करता है। आरोप है कि किसी बात को लेकर मदरसे के मौलवी ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद घायल छात्र की मां उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलवी को हिरासत में लेकर थाना खीरी भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।































Comments