ढखेरवा खालसा में अमीरखां पुरवा ने जीता फाइनल मैच
लखीमपुर खीरी Jun 28, 2026 at 07:20 PM , 13निघासन खीरी। रविवार को ढखेरवा खालसा में अमीरखां पुरवा और राजपाल इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें अमीरखां पुरवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ट्राफी पर अपना कब्जा किया। विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपये और उपविजेता राजपाल इलेवन को पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि और चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस फाइनल मैच की शुरुआत बेहद भव्य तरीके से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह भाजपा नेता सीए अंशुल दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजपाल इलेवन की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में पर 122 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से शुभ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की जुझारू पारी खेली, जबकि समीर ने 37 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। एक समय राजपाल इलेवन बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन अमीर खां पुरवा के गेंदबाज हैप्पी ने अपनी गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया। हैप्पी की गेंदबाजी से एक ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर राजपाल इलेवन की रन गति पर पूरी तरह लगाम लगा दी। 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमीर खां पुरवा की टीम मैदान पर अलग ही इरादे से उतरी थी। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही राजपाल इलेवन के गेंदबाजों पर चौकों-छक्कों की बरसात कर आक्रामक रुख अपना लिया। हालांकि, राजपाल इलेवन के गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की और अमीर खां पुरवा के तीन विकेट भी झटके, लेकिन वे रनों की इस आंधी को रोक नहीं सके। अमीर खां पुरवा की ओर से पुष्पेंद्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं दाऊद ने सूझबूझ से खेलते हुए नाबाद 20 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत अमीर खां पुरवा ने महज 7 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या दर्शक मैच का लुत्फ उठाते रहे।इस दौरान सोनू पाण्डेय, गुरुदेव सिंह, हे०क गेंदालाल, राजकुमार, प्रदीप यादव, मुर्सलीन, विजय, सुशांत, अजीजुल, शुभम, पुनीत, लवकुश, कैलाश ,नीरज, सत्यदेव सहित तमाम लोग शामिल थे। दोनों टीमों के शानदार खेल की जमकर सराहना की।































Comments