*बीए की छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस के प्रेस नोट पर भड़का परिवार*

लखीमपुर खीरी , 40

सिंगाही खीरी। नौरंगाबाद गांव में एक बीए की छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके विरोध में आक्रोशित परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को नहीं थे तय्यार 
​क्या है पूरा मामला?
​परिजनों का गंभीर आरोप: मृतका के परिवार का सीधा आरोप है कि इलाके का एक मनचला छात्रा को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा था,जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।
​पुलिस की जल्दबाजी पर सवाल: परिजनों का कहना है कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की 
और रातों-रात एक प्रेस नोट जारी कर मामले को"प्रेम प्रसंग"का रूप दे दिया जिससे परिवार में आक्रोश बढ़ा 
​पुलिस द्वारा जारी इस प्रेस नोट के बाद से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा गुस्सा है। परिजनों क कहना है की आरोपी के उपर धाराएं और बढ़ाई जाएं व अपराधी को जल्द से जल्द माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए ग्राम पंचायत के सम्मानित लोगों ने भी काफी समझाया तथा सीओ निघासन शिवम कुमार निघासन इंस्पेक्टर व सिंगाही इंस्पेक्टर के द्वारा काफी समझाने के बाद भी परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं है तब ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने मृतक के पिता से बात कर उनको शासन प्रशासन से हर संभव मदद करने क आश्वासन दिया तब मृतक छात्रा के पिता अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए प्रशासन व ग्रामिणों के मौजूदगी में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top