घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चांदी के जेवर और नकदी पार
लखीमपुर खीरी Jun 28, 2026 at 06:20 PM , 35लखीमपुर खीरी: कोतवाली सदर क्षेत्र लखीमपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम चन्दपुरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह आंख खुलने पर हुई, जिसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।ग्राम चन्दपुरा निवासी दिलकर नयन पुत्र खलील अहमद ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 27 और 28 जून 2026 की दरमियानी रात को उनका पूरा परिवार घर के भीतर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी में रखे चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायल, पांच बिछिया और करीब 6-00 ग्राम सोने के आभूषणों समेत घर का अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।पीड़ित के मुताबिक, सुबह करीब 5:00 बजे जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब हैं। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए कुल सामान की कीमत लगभग 2,50,000 (दो लाख पचास हजार) रुपये है।पीड़ित परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। दिलकर नयन ने कोतवाली पुलिस से मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने, चोरों का पता लगाने और चोरी गया माल बरामद कराने की गुहार लगाई है।






_page-0001.jpg)
























Comments