शंकराचार्य के स्वागत- सम्मान को लेकर तैयारियों को हुई बैठक

लखीमपुर खीरी , 58

विश्वकांत त्रिपाठी 


   पलिया कलां लखीमपुर खीरी। समूचे उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के आगामी 3 जुलाई के पलिया कार्यक्रम को लेकर उनके भव्य स्वागत- सम्मान के लिए रविवार को नगर के मोहल्ला बाजार में स्थित आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान (श्री पीठ) के संस्थापक आचार्य गोविंद माधव मिश्र की देख रेख में संस्थान के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने एक बैठक की।     
  बैठक में उनके पलिया नगर द्वार शारदा नदी पुल पर पहुंचने पर बैंड बाजों के बीच फूल मालाओं से स्वागत - सम्मान कर सैकड़ों वाहन सवार श्रद्धालुओं की अगुवाई में पालकी पर बैठाकर नगर के प्रेसिडेंट पार्क तक लाने एवं उनके साथ आ रहे संत- महात्मा व सुरक्षा कर्मियों आदि के जलपान व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान श्रीकुल उपासक गोविंद माधव, संजीव मिश्रा "मुन्ना",विकास दीक्षित, रामचंद्र शुक्ल, एड०सोनू शक्ला, शगुन मिश्रा, सोमेश माधव मिश्र, विश्वकांत सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top