दुर्घटना में घायल युवक की लखनऊ अस्पताल में मौत,

लखीमपुर खीरी , 34

 पलिया कलां लखीमपुर खीरी। विगत 22 जून को सरखना मोड़ पर कार द्वारा ई-रिक्शा में मारी गई टक्कर में घायल दो युवकों में एक की इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई।
     मृतक के भाई नौगवां निवासी हरे श्याम गुप्ता ने बताया कि गत 22 जून को नशे में धुत स्विफ्ट डिजायर यूपी 15 बी जे 7969 के अज्ञात नाम पते वाले चालक ने निघासन रोड पर स्थित सरखना मोड़ के निकट ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। जिसमें ई रिक्शा चालक विजय कुमार निवासी सरखना पूरव के अलावा उस पर सवार उसका भाई अनिल गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिन्हें सीएचसी पलिया में प्राथमिक इलाज दे पहले जिला अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। 
लखनऊ में इलाज के दौरान उसके भाई अनिल की मौत हो गई। पश्चात हरे श्याम गुप्त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पलिया पुलिस ने अज्ञात कार चालक के नाम रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में ले चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top