मोहर्रम मेले में वीडियो बनाने को लेकर हुई कहासुनी दूसरे दिन हुई मारपीट

लखीमपुर खीरी , 11

धौरहरा खीरी।
शुक्रवार को कस्बे में मोहर्रम त्योहार में पुलिस प्रशासन भीड़ व मेला दुरुस्त करने में लगा रहा तो दूसरी तरफ वीडियो बनाने के दौरान तहसील परिसर के पास कुछ युवकों में कहां सुनी व बीच बचाव करने के साथ उपरोक्त लोगों द्वारा शनिवार को तहसील परिसर के पास मारपीट करने का मामला सामने आया है पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की बात कही।
सूत्रों के अनुसार नगर क्षेत्र धौरहरा में शुक्रवार को ताजिया मेलें में वीडियो बनाने के दौरान दिलशाद व रिजवान के मध्य तहसील परिसर के पास कहासुनी हुई थी इसी बात को लेकर शनिवार को दिलशाद राइन तहसील में शपथपत्र बनवाने जाते वक्त रिजवान,मुनीर अमीर व अशीफ ने एक राय होकर पिटाई कर दी जिससे दिलशाद घायल हो गया। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को मिली जिस पर पुलिस ने घायल को सीएचसी धौरहरा भेजा।

Related Articles

Comments

Back to Top