गमगीन माहौल में नम आंखों से सुपुर्द ए खाक हुए ताज़िए

लखीमपुर खीरी , 11

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महराजनगर में मोहर्रम त्योहार ग्यारहवीं को ताजिया सुपुर्द ए खाक करने की परम्परा काफी पुरानी होने के चलते शनिवार को भारी भीड़ ने गमगीन माहौल में नम आंखों से सुपुर्द ए खाक हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अफसरों का जमावड़ा देखा गया।
जानकारी के अनुसार इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक दशवी को ताजिया सुपुर्द ए खाक करने की परम्परा है लेकिन क्षेत्र के ग्राम महराजनगर में दूसरे दिन ग्यारवीं को ताजिया दफन करने के चलते लगे मेले में सैकड़ों दुकाने व भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के ग्राम शेखनपुरवा में ऊंची हाईट के मानक विहीन ताजिया निकालने के लिए बिजली तार काटने का वीडियो शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था के लिए के एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह,तहसीलदार आदित्य विशाल, नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव, ईसानगर थाना प्रभारी बृजेश मौर्या, खमरिया निर्मल तिवारी व धौरहरा दिनेश शर्मा सहित अन्य पुलिस बल ने ऊंची हाईट के ताजियों को टुकड़ों में करके कर्बला तक ले जाया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top