हैदराबाद थाने की महिला हेल्प डेस्क बनी दलाली का अड्डा, सुविधा शुल्क बिना नहीं होती कार्रवाई,

लखीमपुर खीरी , 9

फरियादियों का आरोप- सिविल ड्रेस में महिला आरक्षी वसूलती है रकम, चौकीदार कराता है सेटिंग, 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। मुख्यमंत्री की बहुकल्याणकारी योजना के तहत महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए गठित महिला हेल्प डेस्क ही हैदराबाद थाने में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। फरियादियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां बिना "सुविधा शुल्क" दिए कोई सुनवाई नहीं होती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सिविल ड्रेस में बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनती है। पीड़ितों का आरोप है कि वह हर मामले में पैसों की मांग करती है और रकम मिलने पर ही कार्रवाई आगे बढ़ाती है। 

फरियादियों ने बताया कि थाने का चौकीदार हाफ वर्दी में रोजाना पीड़ितों की "सेटिंग" कराता है। वहीं फरियादियों पर दबाव बनाने के लिए कुछ पुरुष आरक्षियों की मदद भी ली जाती है। आरोप है कि महिला आरक्षी थानाध्यक्ष सुनील मलिक को गुमराह करके फरियादियों से मनमानी रकम वसूलती है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को त्वरित व सुलभ न्याय दिलाने के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया था। लेकिन हैदराबाद थाने में यह व्यवस्था दलाली का केंद्र बनकर रह गई है, जिससे पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलने की बजाय आर्थिक शोषण झेलना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, कल के अंक में संबंधित महिला आरक्षी, पुरुष आरक्षी व चौकीदार के नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top