अपना दल एस की हुई समीक्षा बैठक, बैठक में चुनाव चिन्ह कप प्लेट में पी गई चाय,
लखीमपुर खीरी Jun 27, 2026 at 06:28 PM , 10गोला गोकर्णनाथ खीरी, नगर के सिद्धिविनायक पैलेस में अपना दल एस की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में कई गई। जिसके मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री श्री राम लखन पटेलग तथा विशिष्ट अतिथि लखनऊ महानगर अध्यक्ष सच्चिदानंद पटेल उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में मंत्री ने सभी पदाधिकारी की विधवत समीक्षा ली। आगामी 2027 के चुनाव की रणनीति बनाई गई। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी को बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत करने के लिए आग्रह किया। बैठक के बाद मंत्री सभी समर्थक के साथ अपना चुनाव चिन्ह कब प्लेट में चाय पीकर सभी क्षेत्रवासियों को संदेश दिया। कि हमारा चुनाव चिन्ह कप प्लेट है। हम अपने चुनाव चिन्ह में चाय पीते हैं। पटेल अजय वर्मा, राजीव पटेल, पटेल कपिल वर्मा, शिवम पटेल,बरकत अली अंसारी, कमलेश पटेल, शकुंतला वर्मा, भरत सिंह राज पासी, रईस आलम, सुरेश चंद्र वर्मा, राजेश कटिहार, अनूप वर्मा, राम नरेश सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।































Comments