उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ऐतिहासिक मास्टर स्ट्रोक — सामाजिक न्याय की राजनीति को मिलेगी नई दिशा - रवि तिवारी
लखीमपुर खीरी Jun 27, 2026 at 06:25 PM , 11लखीमपुर खीरी। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब नेतृत्व सामाजिक न्याय की सोच के साथ साहसिक निर्णय लेता है, तब राजनीति की दिशा बदलती है।
साथ ही तिवारी ने यह भी कहा कि राजेंद्र पाल गौतम जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान के मूल्यों और बहुजन समाज के सम्मान को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है।
कांग्रेस नेतृत्व ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में प्रतिबद्धता, संघर्ष और जनसेवा का सम्मान सर्वोपरि है। यह निर्णय आने वाले समय में सामाजिक न्याय की राजनीति को नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।
रवि तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी तथा कांग्रेस नेतृत्व का यह निर्णय एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम है।
जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी की ओर से
राजेंद्र पाल गौतम जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर सामाजिक न्याय की आवाज़ बुलंद करेगा।































Comments