निघासन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम का दसवां दिन, सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा पुलिस-प्रशासन
लखीमपुर खीरी Jun 26, 2026 at 06:40 PM , 22निघासन, लखीमपुर खीरी। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम की दसवीं तारीख का पर्व अकीदत, श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कर्बला के शहीदों की याद में अकीदतमंदों ने पारंपरिक मातमी जुलूस निकालकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।
मोहर्रम के मौके पर रकेहटी, ढखेरवा खालसा, सुक्खनपुरवा, मिर्जागंज, बिनौरा, बरोठा सहित कई गांवों से लोगों ने "या हुसैन" के नारों के साथ जुलूस निकाले। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम राजीव निगम और सीओ शिवम कुमार स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मजारों, मस्जिदों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
सीओ शिवम कुमार ने पढुआ थाना क्षेत्र के पठाननपुरवा कर्बला, रकेहटी स्थित झोलहू बाबा मजार और निघासन की नूरी मस्जिद समेत कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।































Comments