लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार
लखीमपुर खीरी Jun 26, 2026 at 06:45 PM , 22**लखीमपुर खीरी।** रामापुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अवैध मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
मृतक की पहचान **ग्राम सलेमपुर कोन निवासी पंकज कुमार (25) पुत्र मन्नू** के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रही थी। इसी दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक तथा ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन और तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।































Comments