योग दिवस पर निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित पालिकाध्यक्ष ने बांटे प्रमाण पत्र

लखीमपुर खीरी , 1

गोला गोकर्णनाथ खीरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सुमन कुमार के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के तहत 17 जून को हुई जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को बुधवार 25 जून को नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सांत्वना पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। 

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा, "योग हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मस्तिष्क तनावमुक्त रहता है। यह बेहद जरूरी है कि हम सब नियमित योग करें।" 

कार्यक्रम में नामित सभासद शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, जिला मास्टर योग ट्रेनर एवं योग प्रशिक्षक शशिकांत दीक्षित, पुस्तकालय संचालक सुरेन्द्र वर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top