संदिग्ध मौत में कार्रवाई न होने से परिजन आक्रोशित

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव चकई निवासी राममिलन ने बेटे प्रियांशु की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने 10 जून को थाना भीरा में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राममिलन के अनुसार, 20 वर्षीय प्रियांशु तीन जून को ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने बीमारी का बहाना बनाकर उसे बुलाया। पांच जून को ससुराल में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने बहू, ससुर, साले समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मौत में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। 
परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद भी न मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। इससे परिवार में नाराजगी है। परिजनों ने चेतावनी दी कि जल्द निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई न हुई तो वे उच्च अधिकारियों से गुहार लगाएंगे। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा है।

Related Articles

Comments

Back to Top