*नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन*
लखीमपुर खीरी Jun 25, 2026 at 05:25 PM , 0लखीमपुर-खीरी, 25 जून! राज्य मद्य निषेध अधिकारी उत्तर प्रदेश आरएल राजवंशी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी लखनऊ क्षेत्र रमेश कुमार एवं नीतू वर्मा के नेतृत्व में जनपद खीरी में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत सप्ताह के आज अंतिम दिवस स्माइल नशा मुक्ति केंद्र ताहिरपुर अंदेश नगर में ब्रह्माकुमारी स्थानीय सेवा केंद्र की साधिकाओं ने स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन के मुख्य उद्देश्य को लेकर केंद्र में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने और मन को एकाग्र व शांत करने के लिए सहज योग सिखाया! स्माइल नशा मुक्ति केंद्र ताहिरपुर अंदेश नगर 9621912658 की संचालिका अमनदीप कौर ने सभी साधिकाओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया!
स्माइल नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर सत्यम कुशवाहा और परिवर्तन क्लासेस अंदेशनगर के संचालक गुरप्रीत सिंह तथा समग्र विकास सेवा समिति के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह, फील्ड वर्कर मोहम्मद उमर ने कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट वितरित करके लोगों को सभी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक किया































Comments