नाबालिक लड़की का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 1

धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की का अपहरण करके ले जाने वाले आरोपी को मगंलवार रात पुलिस ने धौरहरा कस्बे से दो किलोमीटर दूर घेराबंदी करके दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करके जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर लहबडी़ के मजरा चमारन पुरवा निवासी सोनू पुत्र ब्रजमोहन ने क्षेत्र के गांव चकलाखीपुर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करके  भगा ले जाने के मामले में बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने बी एन एस की धारा 137(2)87 के आरोपी को सिसैया ढखेरवा हाईवे के रामनगर लहबडी मोड़ से प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा उप निरीक्षक रुद्र प्रकाश पाण्डेय सिपाही विनोद ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहर भागने की फिराक में था।

Related Articles

Comments

Back to Top