दो बाईकों में आमने-सामने टक्कर
लखीमपुर खीरी Jun 24, 2026 at 07:05 PM , 0धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी कफारा के समीप सिसैया ढखेरवा धौरहरा मार्ग हाईवे पर ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलों की स्पीड काफी तेज थी बताया जाता है एक बाइक पर तीन लोग थे व दूसरी बाइक पर आदिल निवासी लहरपुर सवार था जो कि गंभीर रूप से घायल हैं 3 लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
तीनों व्यक्ति ग्राम पंचायत ढखेरवा लखाही के बताए जा रहे हैं चोटिल लोगों में अरमान पुत्र सलीम खान, फैसल पुत्र रईस खान अतीक पुत्र सगीर खान है।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को दो एंबुलेंस के जरिये सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भेजा गया है चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल आदिल को जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया।































Comments