राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने किया श्री हनुमान चालीसा पुस्तक का वितरण,

लखीमपुर खीरी , 2

गोला गोकर्णनाथ खीरी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में मुफ्त श्री हनुमान चालीसा पुस्तक का वितरण कर मनाया स्थापना दिवस। करकार्याओं द्वारा श्री हनुमान चालीसा पुस्तक वितरण का कार्यक्रम गोला गोकर्णनाथ के अशोक चौराहे के पास किया गया। पुस्तक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग मंत्री श्री रमाकांत अवस्थी जी रहे जिन्होंने बताया कि हमारे संगठन को 8 वर्ष पूरे हुए हैं। 24 जून 2018 को संगठन की नीव रखी गई थी। जो महज 8 वर्षों में 11 देशों में संचालित है। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा कि हमारा संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू बहन बेटियों की सुरक्षा गौ माता की रक्षा साधु संतों का सत्कार व मठ मंदिरों की रक्षा और लव जिहादियों के खिलाफ आंदोलन हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हर समय तैयार हैं और हम इसकी लड़ाई युदुस्तर पर लड़ रहे हैं। हमारा संगठन इन 8 वर्षों में भारत का सबसे मजबूत और कट्टर हिंदुत्ववादी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल,जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष AHP अंशू वर्मा,अंकित वर्मा,मनोज वर्मा,विजय तिवारी,अशोक जायसवाल,संजय सिंह चौहान,विक्रम सिंह चौहान,कन्हैया शाह,श्यामू शाह, कुनाल राज,विकास कनौजिया,जितेंद्र कुमार,कपिल सूर्यवंशी,निखिल कुमार,अंकित कुमार,शिवम सिंह यादव,प्रवीण कुमार,गगन कुमार,कुलदीप सिंह, तनिस राजपूत,विजय कुमार,मालती प्रसाद,जगतराम,आशीष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top