तेज रफ्तार का कहर कफारा चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक गंभीर समेत चार घायल
लखीमपुर खीरी Jun 24, 2026 at 06:40 PM , 3सचिन गुप्ता
धौरहरा खीरी: धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर कफारा चौकी के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।यहाँ दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए।हादसे में एक युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलें काफी तेज गति में थीं। दोनों ही बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे। कफारा चौकी के पास अचानक दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे सभी सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे की जानकारी मिलते ही कफारा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भिजवाया।घायलों की पहचान अरमान पुत्र सलीम खान,फैसल पुत्र रईस खान और अतीक पुत्र सगीर खान के रूप में हुई है, जो लखाही के निवासी हैं। इनके अलावा एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, अरमान की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो लोग ढखेरवा चौराहा क्षेत्र और एक घायल लहरपुर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है।































Comments