*लखीमपुर खीरी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, कासगंज-लखनऊ के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन*
लखीमपुर खीरी Jun 23, 2026 at 11:05 AM , 2*लखीमपुर खीरी। तराई क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने कासगंज से लखनऊ के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है*।
*इस नई ट्रेन के शुरू होने से लखीमपुर खीरी सहित पूरे तराई क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक कासगंज से लखनऊ के बीच सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था*।
*नई ट्रेन शुरू होने के बाद लखनऊ आने-जाने वाले हजारों यात्रियों, छात्रों*, *नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे समय की बचत होगी और आवागमन पहले से आसान हो जाएगा*।
*यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है*।































Comments