*कैम्प कार्यालय खीरी पर बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन*

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय खीरी में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और संकटमोचन हनुमान जी की आरती करके किया गया। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं उपस्थित श्रद्धालुओं और आम जनमानस को प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों व राहगीरों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Comments

Back to Top