*‘ट्रांसफर रोकने को मांगे 6 लाख’— डॉ. भरत का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप*
लखीमपुर खीरी Jun 22, 2026 at 06:15 PM , 7*लखीमपुर-खीरी।* सीएचसी पलिया के अधीक्षक डॉ. भरत सिंह का 41 सेकंड का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह यह दावा करते सुनाई दे रहे हैं कि उनके तबादले को रुकवाने के बदले उनसे 6 लाख रुपये मांगे गए थे। डॉ. भरत वीडियो में कह रहे हैं कि उन्होंने रकम देने से इनकार कर दिया और चित्रकूट भेजे जाने की बात कही।
वीडियो में वह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि “पलिया का अधीक्षक किसी से दबता नहीं” और इस बात को सीएमओ व डीएम भी जानते हैं। इस बयान के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल है।
सूत्रों के मुताबिक डॉ. भरत पहले भी विवादों में रह चुके हैं। अप्रैल 2023 में स्टाफ से कहासुनी का मामला कोतवाली पहुंचा था। वहीं जुलाई 2025 में तत्कालीन डिप्टी सीएमओ पर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पद छोड़ने की पेशकश की थी। स्थानीय पत्रकारों के बीच चर्चा है कि पूर्व में एक बैठक के दौरान डॉ. भरत पत्रकारों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर चुके हैं।
फिलहाल 6 लाख रुपये की कथित मांग किसने की, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जिला प्रशासन का कहना है कि तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।































Comments