*नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत दिलाई गई शपथ* लखीमपुर-खीरी, 22 जून!
लखीमपुर खीरी Jun 22, 2026 at 06:05 PM , 8नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत आज छठे दिन एक बार फिर से सामूहिक शपथ अभियान चलाया गया जो कि 17 जून से 26 जून 2026 तक चलाया जा रहा है! ताहिरपुर अन्देश नगर स्थित स्माइल नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा मरीजो को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और जागरूक किया गया, जिसमें संस्थान के सभी मरीज सम्मिलित रहे जिसमें केंद्र की संचालिका अमनदीप कौर, काउंसलर सत्यम तथा अतिथि के रूप में आमंत्रित गुरप्रीत सिंह फाउंडर परिवर्तन क्लासेस तथा आशुतोष मिश्रा ने मरीजो को शपथ ग्रहण कराते हुए बताया कि नशा कैसे इंसान को शारीरिक तथा मानसिक रूप से क्षति पहुंचाता है, जिसमें समाज में उसको तथा उसके परिवार को अपमान सहना पड़ता है कार्यक्रम के दौरान मरीजों को बताया व विस्तार से समझाया गया कि कैसे वे नशे के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं और स्वयं को नशे से दूर रखकर अपना जीवन सुंदर और सम्मानजनक बना सकते हैं और अपने साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी मरीजों ने यह संकल्प लिया कि स्वयं भी नशे के दुष्प्रभाव से बचेंगे और नशा मुक्ति के लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम रमेश कुमार क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी लखनऊ क्षेत्र एवं श्रीमती नीतू वर्मा जिला मद्य निषेध अधिकारी लखनऊ क्षेत्र के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे हैं!































Comments