सिकंदराबाद चौकी पर एक महीने से नहीं है कोई इंचार्ज, गोला गोकर्णनाथ खीरी,

लखीमपुर खीरी , 6

नीमगाँव थाना के सिकंदराबाद चौकी पर चौकी प्रभारी के स्थानांतरण के एक महीने बाद भी नई तैनाती अभी तक नहीं हो पायी है,
विगत 20 मई को हुए स्थानांतरण मे चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह का तबादला ईसानगर थाना अध्यक्ष के पद पर हुआ था, जिसके बाद से चौकी प्रभारी का पद खाली चल रहा है, जबकि कुछ दिनो मे बाद मोहर्रम का त्यौहार भी है, जिसमे रायपुर और सिकंदराबाद मे ताजियो का विशाल मेला का आयोजन भी होता है, 
सिकंदराबाद चौकी पर इंचार्ज ना होने से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, 
इस लिए कस्बा सिकंदराबाद सहित अन्य लोगो ने चौकी इंचार्ज की तैनाती की मांग की है, 
हालांकि कार्यवाहक के रूप मे नीमगाँव थाना से उप निरीक्षक पटेल राठी चौकी पर रह कर कार्य भार देखते है,

Related Articles

Comments

Back to Top