विद्यालय मे समर कैंप के समापन पर प्रोग्रामो का आयोजन, गोला गोकर्णनाथ खीरी,
लखीमपुर खीरी Jun 22, 2026 at 05:55 PM , 2ग्राम घरथनिया के एस.डी. इंटरनेशनल स्कूल मे न्यू चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आयोजित तृतीय समर कैंप के समापन समारोह का शुभारम्भ समाजसेवी अरविंद पांडे ने माँ सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन करके किया,
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजेश वर्मा ने की विशिष्ट अतिथि आलोक तिवारी मनोज वर्मा पूनम बंसल महेंद्र वर्मा उपस्थित रहे,
मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि समर कैम्प में छात्र आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनते है और किसी न किसी विघा में परिपक्व हो जाते है
समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल अभिनय करके मन्त्र मुग्ध कर दिया विशिष्ट अतिथि आलोक तिवारी एवं मनोज वर्मा ने समर कैंप के प्रशिक्षक छत्रपाल वर्मा रिशू राक उपेंद्र पटेल एवं योगवती वर्मा द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की उन्होंने कहा समर कैंप की सफलता मे अभिभावक बंधु एवं प्रतिभाग करने वाले
छात्र छात्राओं सहित प्रशिक्षक प्रशिक्षकाओं का विशेष योगदान है,
समर कैंप के समापन समारोह मे प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया,
कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त किया,































Comments