कांशीराम कालोनी में सफाई,जल निकासी एवं प्रकाश व्यवस्था का पालिकाध्यक्ष ने किया भौतिक निरीक्षण,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी, सोमवार 22 जून को कांशीराम कालोनी का नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भौतिक निरीक्षण करने पालिका अधिकारियों के साथ पहुँचे, नालियों में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की तथा दो दिन में सफाई करने के निर्देश दिया इसके साथ खराब हैंडपंप ठीक करने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ टूटी पाइपों को बदलने के लिए कहा। बताते चले कांशीराम शहरी गरीब आवासीय योजना में नगर के ऐसे लोग रहते है जिनके पास पक्का मकान नही हैं ऐसे लोगो को सरकार द्वारा आवास आवंटित किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा, "पीने का स्वच्छ पानी, सफाई, लाइट ,टूटी नालियों की मरम्मत के साथ अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा मैं महीने में दो तीन बार स्वयं आकर निरीक्षण करुंगा।
इस अवसर पर नामित सभासद शत्रोहन मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, जे ई आदर्श मिश्रा, जे ई अनिल कुमार यादव, सफाई नायक अमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे,

Related Articles

Comments

Back to Top