नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हैदराबाद ने जीता,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी, क्लेशहरण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट अहमदनगर का उद्घाटन मैच हैदराबाद ने जीत लिया।
नगर के खुटार रोड स्थित अहमदनगर में हुए क्लेशहरण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय तिवारी, विशिष्ट अतिथि जिलना पंचायत सदस्य बारिश अली मंसूरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, फीताकाटकर किया। हैदराबाद टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मूड़ा ने ने पहले बल्लनेकबाजी करते हुए 44 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद टीम ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। कमेंट्री सफी अहमद ने की। 
मैच में पूर्व प्रधान हजरत अली मंसूरी, राजेश मिश्र राजू, हर्षित मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्र, सुशील सिंह, छैलबिहारी शुक्ला, अशोक तिवारी, शत्रोहन मिश्रा, शोयब अली, वाजिद अली, विशाल गिरि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top