अवैध पटाखों की तस्करी के खिलाफ गौरीफंटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jun 22, 2026 at 05:44 PM , 5मनीष गुप्ता/एपी सिंह
गौरीफंटा खीरी।जनपद खीरी में अवैध पटाखों और विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौरीफंटा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को थाना गौरीफंटा पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कवच आउट पोस्ट सूड़ा से मोहना नदी घाट की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दोनों को रोका।तलाशी लेने पर उनके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और अवैध पटाखे बरामद हुए।पकड़े गए दोनों आरोपी पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले हैं।उनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है,योगेश राणा पुत्र मंत्री सिंह निवासी जुड़ौड़ा कटान वार्ड नं. 10, उपमहानगरपालिका धनगढ़ी, जिला कैलाली नेपाल,विनोद राणा पुत्र राम सिंह राणा निवासी जुड़ौड़ा कटान वार्ड नं. 10, उपमहानगरपालिका धनगढ़ी, जिला कैलाली, नेपाल।भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी कर ले जाए जा रहे निम्नलिखित अवैध पटाखे जब्त किए हैं:03 पैकेट: 60 शॉट्स वाले अवैध पटाखे04 पैकेट: 30 शॉट्स वाले अवैध पटाखे,विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज,गौरीफंटा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 बी/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई और कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीमइस कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह कांस्टेबल राजीव सिंह कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।































Comments