तंदुरुस्ती हजार नियामत है, योग के माध्यम से इसे चिरंजीवी रखा जा सकता है :- आदर्श अग्रवाल,,

लखीमपुर खीरी , 11

  " इस दिवस को मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान की थी, 21 जून को चुनने का मुख्य कारण यह है कि यह उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है, जो ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है उद्देश्य: योग के माध्यम से मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना"

विश्वकांत त्रिपाठी 
पलिया कलां लखीमपुर खीरी।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर सहित समूचे क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से योग दिवस मनाया गया, इस अवसर पर आसन,योग निद्रा,प्राणायाम, तथा खेल कूद के कार्यक्रम कर तन मानव शरीर स्वस्थ रखने के क्रियाकलाप किए गए। 

चेतन और अवचेतन के विकास का मूल मंत्र है योगाभ्यास :  क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोतवाली पलिया में हुआ योगाभ्यास, योग गुरु आदर्श अग्रवाल एवं डा0 के. के. सिंह ने कराया प्रशिक्षण 
      11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कोतवाली परिसर, तेज महिंद्रा सरस्वती विद्या मंदिर, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, प्यारेलाल फलाहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका कंपाउंड सहित नगर व क्षेत्र में तमाम स्थानों पर विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में नगर के योग गुरु आदर्श अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया,योग गुरु आदर्श अग्रवाल ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी, वहीं तेज महिंद्रा सरस्वती विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र दास ने योग करा 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिसर के विशाल कक्ष में योग कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, युवाक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। योग गुरु सुभाष दास ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा नियमित योग को स्वस्थ एवं निरोग जीवन का आधार बताया।इस अवसर पर आलोक मिश्रा"भइया", ने  योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया तथा सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।          कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चाँद कुमार जैन, राम बचन तिवारी, शिवपाल सिंह, एडवोकेट राजीव शुक्ला, विजय महेन्द्रा, विजय गुप्ता, दीपक तलवार, सीताराम गर्ग, गोपाल गर्ग सहित पलिया नगर के अनेक नागरिक एवं महिलाओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक एवं योगमय समाज के निर्माण के संकल्प के साथ स्वस्थ जीवन कैसे जिए का संदेश दिया, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में योग शिक्षक जेपी मौर्य ने उपस्थित गणमान्य नगरिकों, स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं को योग के बारे मे विस्तृत रूप से बताया श्री मौर्य ने कहा की तंदुरुस्ती हजार नियामत है इसे बनाए रखने के लिए हमारे जीवन में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
     पलिया थाना परिसर में कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उपस्थित अधिकारियों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्यप्रणाली के बीच योग तनाव कम करने और ऊर्जा बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है।   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ हुआ,योगाभ्यास के दौरान क्षेत्राधिकारी पलिया जितेंद्र सिंह परिहार प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत यादव, विवेक, निशा शुक्ला, विश्वनाथ मिश्र,  अतुल त्रिपाठी, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, कोमल सहित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे,।

Related Articles

Comments

Back to Top