भीषण गर्मी में कैमहरा के श्रद्धालुओं ने राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2026 at 06:12 PM , 40गोला-कस्ता मार्ग पर विद्या मन्दिर के पास चला सेवा शिविर, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी को देखते हुए गोला तहसील क्षेत्र के कैमहरा गाँव के श्रद्धालुओं ने शनिवार को मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया।
गोला-कस्ता मार्ग पर श्री रामचंद्र आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर स्कूल के निकट श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों के लिए मीठे शरबत के प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यह शरबत वितरण सुबह से शुरू होकर देर शाम तक अनवरत चलता रहा।
गर्मी से राहत पाने के लिए राहगीरों ने शरबत ग्रहण किया और श्रद्धालुओं के इस सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम नारायन बाजपेई, रमाकांत, कृष्ण कुमार, देवीदयाल, बसंत लाल, रघुवीरशरण, दिनेश कुमार बाजपेई सहित गाँव के काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments