*आगामी री-नीट परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 5

लखीमपुर-खीरी, 20 जून! रविवार 21 जून को प्रस्तावित री-नीट परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन सभागार कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई ।
मीटिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
इसके अतिरिक्त परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए गए ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई जा सके ।

Related Articles

Comments

Back to Top