*विकसित भारत मिशन में एक जुट हो सभी --एल वेंकटेश्वर लू*
लखीमपुर खीरी Jun 20, 2026 at 06:40 PM , 4लखीमपुर-खीरी, 20 जून! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जिला ग्राम विकास संस्थान भंसरिया में मिशन कर्म योग अभ्युदय एवं विकसित भारत विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया!
राज्य ग्राम विकास संस्थान के पूर्व महानिदेशक एवं जनपद खीरी के पूर्व जिला अधिकारी एल० वेंकटेश्वर लू ने बतौर मुख्य अतिथि अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी को अपने-अपने कार्यों व दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए जिससे कि विकसित भारत का मिशन सफल हो सके!
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, लखनऊ से आए योगाचार्य एवं एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये आरसेटी की निर्देशक पूजा शुक्ला ने मुख्य अतिथि एल० वेंकटेश्वर लू, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह एवं योगाचार्य को आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किये! जिला ग्राम्य विकास संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम किशोर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया कार्यक्रम में संस्थान के मास्टर ट्रेनर अशोक सक्सेना, आंगनबाड़ी मुख्य सेविकाओ व कार्यकत्रियों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों का सराहनीय योगदान रहा! कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के मास्टर ट्रेनर जनार्दन बाबू मिश्र ने किया!































Comments