एक्सीडेंट के मुकदमे में विवेचक ने किया कारनामा, विपक्षियों से पैसा लेकर बदल दी बाइक

लखीमपुर खीरी , 7

खमरिया खीरी। थाना खमरिया क्षेत्र के कस्बा खमरिया पंडित निवासी कयामुद्दीन पुत्र मोहम्मद उमर ने थाना अध्यक्ष खमरिया निर्मल तिवारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक्सीडेंट के मुकदमा संख्या 128/26 में विवेचक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव ने मुकदमे से संबंधित बाइक बदलकर आरोपी पक्ष की मदद की है जबकि 18 मार्च 2026 को हुए हादसे में प्रयुक्त बाइक एचएफ डीलक्स यूपी 31 डीसी 324_    हीरो कंपनी की थी जिसका वादी के पास फोटो और गवाह मौजूद हैं आरोप है फिर भी विवेचक नरेंद्र कुमार यादव ने विपक्षी गणों से साठ गांठ कर बजाज कंपनी की बाइक मुकदमे में शामिल कर दी। और हादसा करने वाली बाइक को छोड़ दिया। वादी को जानकारी होने पर जब विवेचन दरोगा से बात की तो दरोगा ने उल्टा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दे डाली। फिलहाल थाना अध्यक्ष खमरिया निर्मल तिवारी ने शिकायती पत्र मिलने के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर पीड़ित वादी को न्याय दिलाने और आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।

बॉक्स

दरोगा के विवेचना के दौरान बाइक बदलने का मामला उस समय तूल पकड़ गया जब क्षेत्र के समाजसेवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता अनिल गुप्ता से पीड़ित ने अपना दर्द बयां किया। विवेचक दरोगा के इस कारनामे को लेकर भाजपा नेता अनिल गुप्ता  अपने समर्थकों के साथ थाना खमरिया पहुंचकर दरोगा नरेंद्र यादव के खिलाफ धरने पर बैठ गए और दोषी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड गए। करीब आधा घंटा चले धरना के बाद थाना अध्यक्ष निर्मल तिवारी द्वारा दरोगा के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देने पर धरना समाप्त किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top