गढ़ी रोड पर ज्येष्ठ माह के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 7

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के गढ़ी रोड स्थित जनता मोंटेसरी स्कूल के सामने श्री स्वतेश्वर बाबा बैजनाथ एवं श्री हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से शुक्रवार, 19 जून को ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।भंडारे से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत भक्तों एवं राहगीरों को प्रसाद स्वरूप भंडारे का वितरण किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में पंडित सत्यम मिश्रा (पुजारी), शुघर सिंह, अच्युत श्रीवास्तव, सोमिल, हिमांशु सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा, वशिष्ठ शुक्ला, अमन, अभिषेक, प्रद्युम्न सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।भक्तिमय माहौल और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ यह भंडारा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा तथा देर शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top