स्कूल के पास अवैध मुर्गी फार्म से ग्रामीण परेशान, उठाई हटाने की मांग
लखीमपुर खीरी Jun 20, 2026 at 06:12 PM , 11खीरी के महम्मदाबाद गांव का मामला बदबू से जीना मुहाल,नौनिहालों के स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा
लखीमपुर खीरी:थाना खीरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत महम्मदाबाद में मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे एक मुर्गी फार्म से स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशान हैं। इस फार्म से लगातार निकलने वाली भीषण बदबू ने पूरी आबादी का जीना मुहाल कर दिया है।प्राथमिक विद्यालय से महज 150 मीटर की दूरी पर संचालन किया जा रहा है।सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह अवैध मुर्गी फार्म प्राथमिक विद्यालय महम्मदाबाद से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। एक सप्ताह बाद सरकारी स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में ग्रामीणों और अभिभावकों को यह डर सता रहा है कि इस असहनीय बदबू के बीच नौनिहाल स्कूल में बैठकर पढ़ाई कैसे कर सकेंगे।
बीमारियों का खतरा, प्रशासन से जांच की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि दूषित हवा के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ सकता है, जिससे उनके गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि स्कूल खुलने से पहले इस मानक विहीन मुर्गी फार्म की जांच कर इसे तत्काल यहाँ से हटाया जाए, ताकि बच्चों और स्थानीय निवासियों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।































Comments