वृद्धाआश्रम में लगा निःशुल्क आई कैम्प,

लखीमपुर खीरी , 8

गोला गोकर्णनाथ खीरी, कस्बे में चल रहे निःशुल्क वृद्धा आश्रम में आई हॉस्पिटल सीतापुर के द्वारा एक फ्री आई कैंप लगाया गया। जिसमें डॉक्टर आलोक वर्मा, रोहित श्रीवास्तव आदि के द्वारा 50 से अधिक मरीजों को देखा गया। जिसमें से 10 मरीज मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किए गए अन्य को चश्मा और दवाएं दी गई। आश्रम का संचालन अखिल भारतीय महिला एवं बाल कल्याण समिति लखनऊ के द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान सचिन वर्मा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अवधेश वर्मा, महिपाल सिंह यादव, प्रदीप यादव, मनोज कुमार, जयराम, विपिन, सर्वेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top