स्थानांतरण के बाद भी बहराइच नहीं गए प्राविधिक सहायक, लखीमपुर में ही जमे
लखीमपुर खीरी Jun 20, 2026 at 05:57 PM , 12लखीमपुर खीरी। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर शासनादेश 5 मई 2026 के तहत 31 मई को प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी दिलीप कुमार यादव का महत्वाकांक्षी जनपद बहराइच तबादला किया गया था। आदेश के बावजूद कर्मचारी अब तक उप कृषि निदेशक कार्यालय लखीमपुर में ही कार्यरत हैं और नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।विभागीय सूत्रों के मुताबिक दिलीप यादव करीब 10 साल से यहीं जमे हैं और पी०एम० किसान सम्मान निधि समेत कई अहम पटल देख रहे हैं। शिकायतों के बाद जनहित में बहराइच भेजा गया था। शासनादेश में एक सप्ताह में कार्यमुक्त करने के निर्देश थे, फिर भी अनुपालन नहीं हुआ।
नागरिकों ने शासन से मांग की है कि तबादला आदेश का तुरंत पालन कराया जाए और बाधा डालने वालों पर कार्रवाई हो।































Comments