अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पालिकाध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान,

लखीमपुर खीरी , 6

गोला गोकर्ण नाथ खीरी, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ द्वारा मो. तीर्थ स्थित नीलकंठ मैदान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा एवं भाजपा नगर पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि, "स्वच्छता और योग स्वस्थ जीवन के दो महत्वपूर्ण आधार हैं। हमें प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए तथा स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर समाज को स्वस्थ एवं सुंदर बनाने में योगदान देना चाहिए।"
उन्होंने नगरवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील भी की।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन एलडीवी बैंक उत्तर प्रदेश सुर्जन लाल वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, नगर महामंत्री धीरज बाजपेई एवं राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, सभासद शत्रोहन मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top