विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में किया गया योगाभ्यास, गोला गोकर्णनाथ खीरी,
लखीमपुर खीरी Jun 19, 2026 at 06:13 PM , 36दिनांक 19/06/2026 दिन शुक्रवार को स्थानीय विद्यालय विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रातः 6 बजे विद्यालय सभागार पर शिक्षक/शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने शारीरिक शिक्षक श्री महेन्द्र नाथ पाठक के निर्देशन में योगाभ्यास किया ।
विश्व योगा दिवस प्रति वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने बताया कि नियमित योग से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है तथा योग को सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।































Comments