धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने न्यूज़ चैनल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत; भ्रामक खबर फैलाने का आरोप

लखीमपुर खीरी , 31

लखीमपुर खीरी:समाजवादी पार्टी के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद आनंद भदौरिया ने एक न्यूज़ चैनल के खिलाफ लखीमपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। सांसद का आरोप है कि चैनल ने सोशल मीडिया पर उनके और पार्टी के अन्य सांसदों के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबर प्रसारित की है।पुलिस को सौंपे गए पत्र के अनुसार, 'ग्लोबल भारत टीवी' (जीबी टीवी मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद) ने 18 जून 2026 को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक रील/पोस्ट अपलोड की थी। सांसद आनंद भदौरिया का कहना है कि इस वीडियो में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और 26 सांसदों के खिलाफ पूरी तरह से असत्य और मनगढ़ंत बातें कही गई हैं।सांसद ने पत्र में लिखा है कि इस वायरल वीडियो से समाज में उनकी और पार्टी की सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है। आम जनता के बीच सांसदों के प्रति गलत धारणा पैदा करने के उद्देश्य से यह कृत्य जानबूझकर किया गया है, जिससे उन्हें और अन्य सांसदों को गहरी मानसिक पीड़ा हुई है।कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांगआनंद भदौरिया ने इस कृत्य को भारतीय न्याय संहिताऔर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत संज्ञेय अपराध बताते हुए पुलिस से तुरंत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top