खेत के कमरे से इंजन चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, चोरी का पंपसेट और बाइक बरामद, हैदराबाद पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल राजफास,

लखीमपुर खीरी , 37

गोला गोकर्णनाथ खीरी, थाना हैदराबाद पुलिस ने खेत में बने कमरे से सिंचाई इंजन और कृषि सामग्री चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का डीजल पंपिंग सेट, डिलीवरी पाइप और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि ग्राम अहमदनगर निवासी किसान आयूष गिरी ने 16 जून को तहरीर दी थी कि 13/14 जून की रात उनके खेत के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सिंचाई इंजन, करीब 1200 फीट डिलीवरी पाइप, उर्वरक के पैकेट, कीटनाशक दवा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना हैदराबाद में चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन गौतम पुत्र सोसपाल निवासी गंगापुर थाना मोहम्मदी और अमरदीप भार्गव, दोनों निवासी अहमदनगर, थाना हैदराबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक लाल रंग का डीजल पंपिंग सेट, डिलीवरी पाइप का बंडल और घटना में प्रयुक्त एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हेमन्त कटियार, अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार और कांस्टेबल कन्हैया तेजयान शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top