गोला के जमुनाबाद में प्राकृतिक खेती पर कृषक गोष्ठी, 300 किसान हुए शामिल

लखीमपुर खीरी , 25

*लखीमपुर खीरी।* कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से गोला क्षेत्र के राज्य कृषि क्षेत्र जमुनाबाद में प्राकृतिक खेती पर कृषक गोष्ठी आयोजित हुई।

*किसानों को दी गई जानकारी*: गोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर अंकित अवस्थी रहे। कृषि पंडितों ने किसानों को परंपरागत खेती से आधुनिक तकनीक तक की विशेष जानकारी दी। कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी, शोध संस्थान के जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रगतिशील किसान अतुल कुमार रस्तोगी, मुरलीधर वर्मा, रामनरेश ने अपने अनुभव साझा किए।

*अरविंद गुप्ता का संबोधन*: जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। खेती में नई तकनीक के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है ताकि पर्यावरण बचा रहे और फसल की पैदावार अच्छी हो। पीएम मोदी का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो, इसी सोच के साथ इस पिछड़े क्षेत्र में गोष्ठी की गई। 

इंजीनियर अंकित अवस्थी ने किसानों से आह्वान किया कि यहां सीखे अनुभव को खेत में उतारें, जल-भूमि का संरक्षण करें और नए प्रयोगों से पैदावार बढ़ाएं।

गोष्ठी में 300 किसानों ने भाग लिया। समापन पर 15 प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। समापन कृषि वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार विश्वकर्मा ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top