खीरी के जलज ने बॉलीवुड में लहराया परचम मैं भारत हूँ की शूटिंग शुरू

लखीमपुर खीरी , 26

लखीमपुर खीरी।आदित्य वर्मा जलज जी के निर्देशन में बॉलीवुड की एक खूबसूरत और महान फिल्म " मैं भारत हूँ " का निर्माण शुरू कर दिया गया है,शूटिंग में बॉलीवुड वरिष्ठ अभिनेता रजामुराद उपस्थित रहे और शूटिंग में सहभागिता की,साथ में मुंबई से आईं अनेक हस्तियों ने शूटिंग में हिस्सा लिया।जनपद खीरी,फरधान-मन्योरा के मूल निवासी फिल्मकार आदित्य वर्मा 'जलज' आई.ए.एस.की तैयारी छोड़कर इस फिल्म लाइन में आए,उमराव जान फेम मुज़फ़्फ़र अली का सानिध्य मिला और 2007 से भारतीय सिनेमा की दुनिया में पदार्पण किया,जो कठिन संघर्षों से भरी जलज जी की लंबी यात्रा है। इस कठिन यात्रा में जलज के पिताजी, धर्म पत्नी प्रियंका, फिल्म यूनिट के अभिषेक भारद्वाज,मोनिका श्रीवास्तव,सत्य प्रकाश सक्सेना,कोमल यादव,साक्षी, मुंबई से सलीम खान ,अंजनी श्रीवास्तव,सैफ़ अली, रंजन शाह ने काफी लम्बे समय से जलज का हर तरीके से साथ दिया है और आज भी साथ दे रहे हैं।आज पूरे देश से जलज के कथनानुसार उनकी एक बड़ी यूनिट है,जो उनके के साथ है। इस फिल्म में लखीमपुर से आर्येन्द्र पाल सिंह, रश्मि खान व ध्रुव मिश्रा को भी शामिल किया गया है। 
फिल्म मैं भारत हूँ का निर्माण जलज एंड प्रिया क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक आदित्य वर्मा ‘जलज’ हैं,जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी रंजन शाह संभाल रहे हैं। सिनेमेटोग्राफी एम.सलीम खान की है।फिल्म का संगीत अंजनी श्रीवास्तव ने तैयार किया है। गीतों को अपनी आवाज अमित बांगा और मोनिका श्रीवास्तव ने दी है। गीतकार आचार्य वी. डी. वर्मा और प्रियंका वर्मा हैं, जिन्होंने गीतों में राष्ट्रप्रेम,एकता और मानवता की भावना को खूबसूरती से पिरोया है। फिल्म का टाइटल सॉन्ग बेहद खूबसूरत है "पूरब से पश्चिम तक उत्तर से दक्षिण तक सभी जातियों,सब धर्मो का मैं भारत हूँ राम,रहीम,ईसा मसीह, गुरुबानी के बोल गूँजते!गंगा-जमुनी तहज़ीब जहाँ, ऐसा मैं भारत हूँ फिल्मकार आदित्य वर्मा ‘जलज’ ने कहा कि “मैं भारत हूँ” केवल मनोरंजन के लिए बनाई जा रही फिल्म नहीं है, बल्कि यह देश की आत्मा, संस्कृति, भाईचारे और मानवता को समर्पित एक भावनात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को जोड़ने और प्रेम, सद्भाव तथा एकता का संदेश देने वाली फिल्मों की सबसे ज्यादा जरूरत है।फिल्म के भव्य शुभारंभ और दमदार पोस्टर को देखकर यह साफ माना जा रहा है कि “मैं भारत हूँ आने वाले समय में दर्शकों के बीच देशभक्ति और सामाजिक एकता की नई मिसाल पेश करेगी,लखीमपुर से शुरू हुआ यह सिनेमाई सफर अब पूरे देश में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। इस फिल्म के निर्माण के साथ मनोज कुमार की चर्चा हो रही है,कि यह फिल्म एक बार फिर मनोज कुमार जी की याद दर्शकों को आयेगी।मैं भारत हूँ गंगा जमुनी तहज़ीब पर आधारित एक खूबसूरत फिल्म है,जो 2027 में रिलीज होगी। इसके बाद "2050 - ए वॉर फ़ॉर वॉटर " का निर्माण किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री जलज द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top