ग्राम जलालपुर में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित,
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2026 at 06:38 PM , 5गोला गोकर्णनाथ खीरी,
गोला क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में आगामी त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी
महक शर्मा,नायाब तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह द्वारा की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने ताजिया, जुलूस एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन को तत्काल सूचना देने की बात कही।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।































Comments