मकान की छत से गिरने पर अधेड़ की मौत

लखीमपुर खीरी , 5

मोहम्मदी संवाददाता 
क्षेत्र के गांव फरेंदा में परिवार के साथ सो रहे एक अधेड़ की छत से नीचे सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया एंबुलेंस से इलाज के लिए मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया गया डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया है। 
मृतक के पुत्र सौरभ ने बताया उसके पिता बाबू 50 वर्ष मेरे भाई गौरव, शिवम गणेश और माता सरोजिनी के साथ गर्मी के चलते छत पर सोए हुए थे बुधवार की रात 1 बजे करीब अचानक नींद में उठने पर छत से नीचे मकान के पास लगे खड़ंजे पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Comments

Back to Top