अज़ान चौकी में चोरी, पुलिस के दो सुर: चौकी प्रभारी ‘बेखबर’, थाना प्रभारी बोले-एफ आई आर दर्ज,
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2026 at 06:30 PM , 8मौके पर जाकर भी अनजान बने चौकी इंचार्ज, बयान विरोधाभास से पुलिस की किरकिरी,
गोला गोकर्णनाथ खीरी, हैदराबाद थाना क्षेत्र की अज़ान पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। बघमरा गांव स्थित साधन सहकारी समिति बी-पैक्स कार्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। घटना अज़ान चौकी क्षेत्र की है, मगर चौकी प्रभारी अशोक सिंह को इसकी भनक तक नहीं।
पत्रकारों के पूछने पर चौकी प्रभारी ने कहा, “सचिव की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली, मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ।” चौंकाने वाली बात ये है कि चौकी प्रभारी खुद घटनास्थल पर गए थे, फिर भी ‘जानकारी नहीं’ का राग अलापते रहे।
वहीं हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील मलिक ने चौकी प्रभारी के दावे की हवा निकाल दी। उन्होंने साफ कहा, “सचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।”
एक ही थाने के दो अफसरों के विरोधाभासी बयान से पुलिस की लापरवाही उजागर हो गई। सवाल उठ रहा है कि जब एफ आई आर थाने में दर्ज है तो चौकी प्रभारी को जानकारी क्यों नहीं? अगर जानकारी थी तो पत्रकार से तथ्य क्यों छिपाए गए?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी प्रभारी अक्सर मीडिया को गुमराह करते हैं। चोरी के 72 घंटे बाद भी ‘पता नहीं’ कहना कई शंकाएं पैदा करता है। क्या पुलिस मामले को दबाना चाहती है?
क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के बीच पुलिस का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया जनता में आक्रोश भर रहा है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है।































Comments