खेलों में खिलाड़ियों को जीतने एवं सीखने के मिलते हैं अवसर - डॉक्टर कौशल वर्मा,
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2026 at 06:25 PM , 16गोलागोकर्ण नाथ खीरी, खेल के मैदान में खिलाड़ियों को जीतने एवं सीखने का अवसर मिलता है। खेलों से आपसी प्रेम, सदभाव और भाई चारे की भावना जागृत होने के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। उक्त विचार छतौनिया में चल रहे स्वर्गीय रामकुमार वर्मा की स्मृति में पांचवें नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में आठवें दिन फाइनल मैच के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गोला के सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक,समाज सेवी एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा ने व्यक्त किए हैं। उन्होंने स्टेडियम ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ी टीमों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आकर्ष इलेवन क्लब गोला ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। जिसमें टीम ने 10 ओवर में 78 रन का स्कोर बनाया। जिसका पीछा करते हुए रोमांचक मुकाबले में उतरी बालाजी बेकरी क्लव गोला ने खेलते हुए 10 ओवर में 66 रन पर सिमट कर रह गई। दोनों टीमों का मुकाबला बहुत ही शानदार व रोचक रहा। आकर्ष इलेवन नें 12 रन से जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि के द्वारा 11000 रुपए नगद व ट्रॉफी विजेता टीम को एवं 5100 रुपए नगद एवं ट्रॉफी उप विजेता टीम को प्रदान की गई। अतिथि के द्वारा मेधावियों का सम्मान भी किया गया। हर्षल त्रिपाठी, शिक्षक दिनेश सिंह भदौरिया, आनंद वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, मोनू शर्मा, पटेल सुशील वर्मा, अनुज प्रताप सिंह, इंजीनियर अभिषेक वर्मा, सुरेंद्र
आदि लोग मौजूद रहे।































Comments