चौपाल में अपना दल एस की नीतियों का किया बखान, अनुयायियों नें घरों पर लगाए झंडे
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2026 at 06:22 PM , 16गोलागोकर्ण नाथ खीरी, अपना दल एस गोला विधानसभा के अलीगंज जोन में रामपुर जंगल, महमदपुर, अलीगंज, अलीगंज तिकुनिया, रसूलपनाह, इब्राहिमपुर, पिपरा, रामुआपुर , भैठियाआदि गांव में चौपाल बैठक करके लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया, पटका पहनकर पार्टी में शामिल किया और उनके मकान पर अपना दल एस का झंडा लगवाने का कार्य किया गया। चौपाल बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव पटेल ने अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा कराए हुए कार्यों से लोगों को अवगत कराया। कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई, केंद्रीय विद्यालय बोर्डिंग विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय,केंद्रीय विद्यालय नीट की परीक्षा में आरक्षण दिलाने का कार्य किया। संकल्प के साथ अपना दल एस पार्टी की विचारधारा जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला संरक्षक अजय कुमार वर्मा ने बताया की हमारी नेता बहन अनुप्रिया पटेल दलित पिछड़ा कमेरा शोषित वंचित समाज के लिए संघर्ष कर रही है। जिला महासचिव पटेल कपिल वर्मा ने बताया कि सभी लोग अपना दल एस की पहचान अपना दल का झंडा अपने-अपने मकान पर लगाए जिससे अपना दल एस की अलग पहचान बनेगी और बुनियादी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी सफलता हर हाल में सुनिश्चित है। पटेल कपिल वर्मा जिला महासचिव, अजय कुमार वर्मा, ठाकुर रामनरेश सिंह, भूपेंद्र वर्मा, मदन वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष विकास वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।































Comments